हो जाइये सावधान ! अपने गार्डन में भूलकर भी ना लगाए ये पौधे, घर में आ सकते है सांप

हो जाइये सावधान ! अपने गार्डन में भूलकर भी ना लगाए ये पौधे, घर में आ सकते है सांप, हम सभी अपने घरों में तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाते है। कुछ ऐसे भी पौधे लोग लगा लेते हैं, जो सांपों का बसेरा होता है। जी हां, कई तरह के ऐसे पेड़-पौधे हैं जो सांपों को पसंद-नापसंद होते हैं। कुछ पेड़-पौधों की गंध सांपों को पसंद नहीं होती तो कुछ को ये अपना ठिकाना बना लेते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन पेड़-पौधों के बारे में जिन्हें गलती से भी अपने घर के आंगन, गार्डन में लगा लिया तो सांपों की एंट्री हो जाएगी शुरू। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

नींबू

हो जाइये सावधान ! अपने गार्डन में भूलकर भी ना लगाए ये पौधे, घर में आ सकते है सांप

यह भी पढ़े Homemade Fertilizer : अब पौधों की ग्रोथ के लिए घर में ही सूखे फूलों से बनाए खाद, फूलों से भर जाएगा आपका बगीचा

क्या आप जानते हैं कि नींबू का पेड़ एक ऐसा पेड़ है, जहां आसपास सांप रहना पसंद करते हैं?

संभवत: ऐसा इसलिए है क्योंकि इस खट्टे फल को कीड़े-मकौड़े, चूहे, पक्षी खाते हैं और यहां डेरा बसाए रहते हैं। इनके शिकार करने के लिए भी सांप यहां मंडराते हैं। यदि आपके आंगन या बगीचे में नींबू का पेड़ है तो नजर बनाए रखिएगा।

जैस्मिन

इस पौधे के आसपास भी सांप रहना पसंद करते हैं। यह एक छायादार पौधा है. बहुत से लोग घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मकता लाने और घर को सुगंधित बनाए रखने के लिए जैस्मिन का पौधा लगाते हैं।

चंदन

कुछ पेड़ सांपों के लिए घर और भोजन का मुख्य स्रोत होते हैं। उन पेड़ों पर अधिक रहना पसंद करते हैं, जिनमें पत्ते बहुत घने हों या जो खोखले हों। खबरों के अनुसार, साइंस ने भी ये साबित कर दिया है कि सांपों में सूंघने की क्षमता जबरदस्त होती है। चंदन के पेड़ पर सांप अधिक रहते हैं, क्योंकि ये खुशबूदार पेड़ है। सांप को ठंडी, अंधेरी जगह भी रहने के लिए पसंद आती हैं। ये बॉडी टेम्परेचर को कंट्रोल में रखने के लिए भी चंदन के पेड़ के आसपास रहते हैं। चंदन में कूलिंग एफेक्ट होता है, इसलिए सांप आपको इस पेड़ पर जरूर दिख जाएंगे।

देवदार का पेड़

कहा जाता है कि इस पेड़ पर भी सांप रहते हैं. देवदार का पेड़ वैसे तो जंगलों में अधिक पाया जाता है और ये बड़े भी काफी होते हैं। इससे सांपों को छांव मिलता है और ठंडक का अहसास भी होता है। तो आपके घर के आसपास देवदार का पेड़ है तो अलर्ट रहें।

यह भी पढ़े Plant Care Tips : कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जान लीजिए वरना झड़ सकते हैं आपके मनी प्लांट के पत्ते

Leave a Comment