Break Up Leave Policy : अब Break-Up होने पर मिलेगी एक हफ्ते की छुट्टी, भारत की एक कंपनी ने शुरू की ये अनोखी लीव पॉलिसी

Break Up Leave Policy : अब Break-Up होने पर मिलेगी एक हफ्ते की छुट्टी, भारत की एक कंपनी ने शुरू की ये अनोखी लीव पॉलिसी, हमने कई प्रकार की छुट्टियों के बारे में सुना होगा जैसे की- सिक लीव, कैजुअल लीव, अर्न लीव, ट्रेवल लीव, मैटरनिटी लीव या फिर पैटर्निटी लीव। जिनसे हम कई तरह की छुट्टियां साल में ले सकते है। कई बार हम झूठ बोलकर भी छुट्टियां ले लेते हैं। पर क्या कभी आपने सुना है कि कोई कंपनी अपने कर्मचारियों को ब्रेकअप होने पर भी छुट्टी देती है। दरअसल, अब भारत की एक फिनटेक कंपनी ने यह पॉलिसी शुरू कर दी है, जिसके चलते अब यह कंपनी अपने कर्मचारियों को ब्रेक अप लीव Break Up Leave दे रही है।

जानिये Break Up Leave Policy के बारे में

एक फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी स्टॉक ग्रो (StockGro) है। जानकारी के अनुसार स्टॉक ग्रो ने ब्रेक अप जैसे कठिन समय में अब अपने कर्मचारियों को सपोर्ट करने का मन बनाया है। इसके लिए अब इस कंपनी ने ब्रेकअप लीव पॉलिसी शुरू की है। कंपनी का कहना है कि ब्रेक अप के समय एक व्यक्ति अपने जीवन के कठिन दौर से गुजरता है। ऐसे में यह लीव पॉलिसी कर्मचारियों को रिश्ता टूटने के बाद कठिन समय के दौरान सुकून देगी। कंपनी इस बात को समझती है कि ब्रेकअप जैसे कठिन दौर में एक कर्मचारी पर क्या गुजरती हैं।

नहीं मांगेगे कोई प्रूफ

कई बार कंपनी से छुट्टी मांगे जाने पर कंपनी द्वारा सबूत मांगे जाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की इस नई पॉलिसी के तहत कंपनी द्वारा स्टॉक ग्रो के कर्मचारी एक हफ्ते की छुट्टी बिना कोई सवाल जवाब के दी जाएगी और न ही किसी तरह का सुबूत कर्मचारी से मांगा जाएगा। इतना ही नहीं अगर कोई कर्मचारी चाहता है तो वह मैनेजमेंट से बात करके अपनी छुट्टी को बढ़वा भी सकता है। दरअसल कंपनी का मानना है कि इस लीव से कर्मचारी को मानसिक शांति मिल सकेगी।

यह भी पढ़े क्या आप जानते है भूतों में सबसे खतरनाक कौन होता है ? यहां जानिए प्रेत और चुड़ैल में क्या अंतर होता है

Leave a Comment