अब घर में ही इस आसान तरीके से बनाए अंगूर और केले की टेस्टी-शुगर फ्री आइसक्रीम, यहां जानें कैसे बनाएं

अब घर में ही इस आसान तरीके से बनाए अंगूर और केले की टेस्टी-शुगर फ्री आइसक्रीम, यहां जानें कैसे बनाएं, जैसा की हम सभी जानते है की गर्मियों का मौसम आ चूका है। गर्मियों के मौसम में बच्चों से लेके बड़ो तक सभी आइसक्रीम खाना खूब पसंद करते है। आइसक्रीम शरीर को तुरंत ठंडा करता है और शरीर में एनर्जी भरने का काम भी करता है। अगर आप अधिक मात्रा में बाहर की खरीदी आइसक्रीम का सेवन करें तो यह बीमार भी बना सकता है। ऐसे में अगर आप घर पर शुगर फ्री आइसक्रीम बनाना चाहते हैं और वो भी तरह तरह फलों से तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। इन्‍हें बनाना आसान है और ये बड़ी जल्‍दी बनकर तैयार हो जाते हैं। आइए जानते हैं घर पर शुगर फ्री आइसक्रीम किस तरह बनाया जाता है।

सामग्री

अब घर में ही इस आसान तरीके से बनाए अंगूर और केले की टेस्टी-शुगर फ्री आइसक्रीम, यहां जानें कैसे बनाएं

यह भी पढ़े Best Foods for Anti Aging : अब 50 की उम्र में दिखेंगे 25 के, उम्र की रफ़्तार को थाम देंगे ये शानदार फूड्स

  • दो कटोरी हरा या लाल अंगूर
  • एक कटोरी काला अंगूर
  • दो केले

विधि

  • सबसे पहले आप केले का छिलका छिल लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब हरे और काले अंगूर को अच्‍छी तरह धोकर पोछ लें।
  • अब केला और अंगूर को दो से तीन घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें।
  • ऐसा करने से ये आसानी से ब्‍लेंड हो सकेंगे और ब्‍लेंड होने के बाद इनमें चिपचिपापन नहीं होगा।
  • अब इन सभी को एक मिक्‍सी ब्‍लेंडर में डालें और एक मिनट तक फेंट लें।
  • इसका फाइन पेस्‍ट बना लें।
  • अगर आपको अधिक मीठापन चाहिए तो आप इसमें किशमिश या खजूर डालकर अच्‍छी तरह पेस्‍ट बनाएं।
  • अब आप इसे फिर से फ्रिजर में कुछ देर के लिए सेट होने के लिए रख दें।

ऐसे करें सर्व

  • जब भी सर्व करना हो आप चम्‍मच की मदद से इसे कांच के सर्विंग बॉल में डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
  • यह आइसक्रीम विटामिन, मिनरल्‍स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और इम्‍यूनिटी को भी बूस्‍ट रखने का काम करता है।
  • इसे बच्‍चे भी बड़े चाव के साथ खाना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़े अब आसानी से बनाए अपने पसंदीदा फल चीकू के छिलकों की टेस्टी और खट्टी-मीठी चटनी, यहां जानिए कैसे बनाए

Leave a Comment