अब तरबूज के छिलको की मदद से आसानी से बनाएं, आइसक्रीम और केक के ऊपर डलने वाली टूटी-फ्रूटी, यहां जानिये कैसे बनाएं

अब तरबूज के छिलको की मदद से आसानी से बनाएं, आइसक्रीम और केक के ऊपर डलने वाली टूटी-फ्रूटी, यहां जानिये कैसे बनाएं, जैसा की हम सभी जानते है की बच्चो को टूटी-फ्रूटी बहुत पसंद होती है। इसका उपयोग आइसक्रीम या केक के ऊपर सजाने के तौर पर भी किया जाता है। आज हम आपको यह बताने वाले है कि आप घर में ही आसानी से तरबूज के बचे हुए छिलको से टूटी-फ्रूटी कैसे बना सकते है। आईये जानते है इसकी विधि के बारे में।

ऐसे बनाएं टूटी-फ्रूटी

अब तरबूज के छिलको की मदद से आसानी से बनाएं, आइसक्रीम और केक के ऊपर डलने वाली टूटी-फ्रूटी, यहां जानिये कैसे बनाएं

यह भी पढ़े अब आसानी से बनाए अपने पसंदीदा फल चीकू के छिलकों की टेस्टी और खट्टी-मीठी चटनी, यहां जानिए कैसे बनाए

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के छिलके का हरा हिस्सा और लाल हिस्सा हटाकर इसे छोटे-छोटे पीस में काट लिया।
  • अब पानी में 10 मिनट तक उबालकर पका लिया. इसके बाद चाशनी बना लें।
  • चाशनी बनाने के लिए 5 कप चीनी और 2 कप पानी लें. चाशनी में इन छोटे-छोटे टुकड़ों को करीब 20 मिनट तक पका लें।
  • जब आपके तरबूज के टुकड़े चाशनी में पक जाएं तो उसके बाद इसमें वैनिला एसेंस मिला लें. अब इन तरबूज के टुकड़ों को
  • चार हिस्सों में बांट लें।
  • अब इन चार कटोरियों में अलग-अलग खाने का कलर मिलाएं।
  • आप ग्रीन, रेड, ऑरेंज, येलो कोई भी कलर मिला सकती हैं।
  • कलर डालने के बाद इसे अच्छे से मिला लें।
  • अब इन चार कटोरियों को ठंडा होने के लिए पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें ताकी हमने जो कलर मिलाया है वो अच्छे ले मिल जाए।
  • अब अगले दिन छन्नी में इन टुकड़ों को छानकर चाशनी को बिल्कुल अलग कर दिया।
  • अब इन टुकड़ों को एक दिन के लिए धूप में या पंखे के नीचे सुखा लें।
  • आपकी टूटी-फ्रूटी तैयार है।
  • इसे आप किसी भी मिठाई में भी डाल सकते हैं।
  • इससे आपके मीठे का स्वाद और बढ़ जाएगा साथ ही आपके बच्चे भी खुश हो जाएंगे।

यह भी पढ़े अब घर में ही इस आसान तरीके से बनाए अंगूर और केले की टेस्टी-शुगर फ्री आइसक्रीम, यहां जानें कैसे बनाएं

Leave a Comment