How To Remove Holi Colour From Skin : इस होम मेड स्क्रब की मदद से हटाएं चेहरे में लगा हुआ जिद्दी होली का रंग

How To Remove Holi Colour From Skin : इस होम मेड स्क्रब की मदद से हटाएं चेहरे में लगा हुआ जिद्दी होली का रंग, रंगो का त्योहार होली, जो की सभी लोग बड़े उत्साह के साथ खेलते है। सभी एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते है और खुशी-खुशी होली मनाते है। लेकिन होली खेलने के बाद जब आखिर में रंग उतरने की बारी आती है तो सबको नानी-दादी याद आ जाती है। होली का रंग आसानी से नहीं छूट पता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे होम मेड स्क्रब्स बताने वाले है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे से आसानी से होली का रंग हटा सकते है। तो चलिए जानते है इस होम मेड स्क्रब के बारे में।

बेसन और चंदन पाउडर का स्क्रब

How To Remove Holi Colour From Skin : इस होम मेड स्क्रब की मदद से हटाएं चेहरे में लगा हुआ जिद्दी होली का रंग

यह भी पढ़े क्या आप जानते है भारत में किन राज्यों में नहीं मनाया जाता रंगो का त्योहार होली ? जानिए क्या है इसका कारण

यदि आप भी जरूरत से ज्यादा होली खेलना पसंद करते हैं और होली के दिन जमकर रंग खेलते हैं और ऐसे में जिद्दी रंग आपके चेहरे से छूट नहीं पता है तो यह स्क्रब आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इस होममेड स्क्रब को बनाने के लिए आपको एक बड़ा चम्मच बेसन ,दो बड़े चम्मच चावल का आटा ,दो बड़े चम्मच चोकर ,दो बड़े चम्मच चंदन पाउडर ,एक बड़ा चम्मच ताजा क्रीम ,एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल और दो बड़े चम्मच संतरे का रस चाहिए। कुछ खसखस और थोड़ी हल्दी पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लीजिए। इसके बाद नहाते समय आप इसे अपने पूरे शरीर और चेहरे पर लगा लें। अब आपको हल्के हाथ से स्किन की मसाज करें और आखिर में पानी से इसे अच्छी तरह से धो लीजिए। यह काफी हद तक आपके शरीर में जिद्दी होली का रंग निकालने में आपकी मदद करेगा।

दाल से बनाएं स्क्रब

होली का रंग हटाने के लिए और स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए किचन में रखी हुई दाल भी आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच उड़द की दाल का आटा ,एक बड़ा चम्मच लाल मसूर की दाल का आटा लेना है। इसे अच्छे से मिक्स करें और गुनगुने पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दीजिये। अब इसे हल्का दरदरा पीस ले और इसमें एक चम्मच कैलामाइन पाउडर मिला दीजिए। दो बड़े चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच बादाम का तेल भी मिला लीजिए। इसके बाद यहां बेहतरीन होममेड पेस्ट आपकी बॉडी स्क्रब के लिए बनकर तैयार हो जाएगा। इसे पूरी बॉडी में लगा लीजिए ,अच्छे से स्क्रब कीजिए और फिर पानी से धो लीजिए।

खीरे या ककड़ी का स्क्रब

होली के समय रंगों के केमिकल इफेक्ट से हम इरिटेट और परेशान हो जाते हैं। ऐसे में शरीर में कूलिंग इफेक्ट देने के लिए आपको यह होममेड स्क्रब काफी मदद कर सकता है। इस होममेड स्क्रब को तैयार करने के लिए आपको ककड़ी के गूदे को मैश करके उसमें पपीता बेसन और कुछ बूंद जैतून की तेल को मिला लेना है। इसके बाद आप इसे अपनी स्किन व फेस में लगा लें और बेहद ही हल्के हाथों से मसाज करें। आखिर में पानी की मदद से इसे साफ करें और यह स्क्रब के न केवल आपकी स्किन का कलर को निकालने में आपकी मदद करेगा बल्कि इससे आपकी स्किन में एक गजब का निखार भी आएगा।

यह भी पढ़े Cleaning Hacks : अब कुछ ही मिनटों में सिल्वर फॉयल की मदद से चमकाए चांदी के गहने और बर्तन, यहां जानिए कैसे

Leave a Comment