Kitchen Tips: किचन में नहीं है हींग? तो खाने की चीजों में लगायें इन चीजों का तड़का, मेहमान भी करेंगे आपकी तारीफें

Kitchen Tips: किचन में नहीं है हींग? तो खाने की चीजों में लगायें इन चीजों का तड़का, मेहमान भी करेंगे आपकी तारीफें आइये आपको बताते हैं की आप किस तरह से अपने खाने में लगा सकते हैं चार चाँद।

Kitchen Tips

किचन में कई ऐसे छोटे-बड़े काम होते हैं जिनके करने पर हम बहुत ही ज्यादा घबरा जाते हैं और हमें बहुत ही ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई ऐसी चीज किचन में होती है जिनके खत्म हो जाने पर हमें बहुत ही ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है और हम खाना भी सही ढंग से नहीं बना पाते हैं। सारी सामग्री ना हो पाने के कारण हमें बहुत सी चीज अच्छे से नहीं बना पाते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी कमाल के टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपके खाने में चार चांद लग जाता है। कई बार होता है की हींग हमारे घरों में खत्म हो जाती है। इसके न होने पर हमें दाल में छोंका और सब्जी में छोंका लगाना बहुत ही मुश्किल सा लगने लगता है। इससे हमारे खाने का स्वाद भी थोड़ा बदल जाता है। लेकिन आज हम जिन चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनका तड़का लगाकर आप अपने खाने में चार चांद लगा सकते हैं। आईए जानते हैं कौन सी है वह खास चीज है।

Kitchen Tips: किचन में नहीं है हींग? तो खाने की चीजों में लगायें इन चीजों का तड़का, मेहमान भी करेंगे आपकी तारीफें

यह भी पढ़ें Mango Farming: आम की खेती में रखें इन बातों का ध्यान, एक्सपर्ट की इन टिप्स को करें फॉलो कभी नहीं खराब होगी आपकी फसल

सौंफ करेगी कमाल

खाने में हमें सौंफ का स्वाद जितना ज्यादा अच्छा लगता है उतना ही ज्यादा अच्छा इसका स्वाद तड़के में भी लगता है। कुछ लोगों को सौंफ मीठी लगती है इसीलिए खाने में इसका उपयोग लोग काम ही करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपके पास हींग खत्म हो गई है तो आप सौंफ को भूनकर इसका इस्तेमाल हींग की जगह पर कर सकते हैं। इसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि आप भी इससे आश्चर्यचकित रह जाएंगे। कई व्यंजनों में इसका उपयोग बहुत ही ज्यादा किया जाता है। लेकिन अगर आप सौंफ का उपयोग तड़के में करेंगे तो इससे आपका खाने का स्वाद और भी निखर कर आएगा।

Kitchen Tips: किचन में नहीं है हींग? तो खाने की चीजों में लगायें इन चीजों का तड़का, मेहमान भी करेंगे आपकी तारीफें

सरसों के बीज से महकेगा पूरा घर

कई बार घरों में हींग ना होने के कारण आप सरसों के बीज का भी तड़का सब्जी या दाल में लगा सकते हैं। सरसों के बीज का स्वाद थोड़ा सा तीखा और कड़वा होता है। लेकिन हींग के विकल्प के रूप में आप इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के बीजों को थोड़ा सा भून लें और फिर तड़का लगाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। इससे हींग का स्वाद आपको याद ही नहीं आएगा और आप सरसों के बीच के स्वाद के दीवाने हो जाएंगे।

सेलेरी पाउडर भी आएगा काम

सेलेरी पाउडर भी हींग के विकल्प की बहुत अच्छी जगह बना सकता है। सेलेरी पाउडर को हींग की जगह लेने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे आपको हींग का स्वाद कभी भी याद नहीं रहने वाला है। सेलेरी पाउडर को तड़का लगाने के लिए यदि आप इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपका खाने का फ्लेवर ही बदल जाता है और आपका खाना बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। इसके लिए घी को गर्म करके उसमें थोड़ा सा जरा और सेलेरी पाउडर को डालें और इसका तड़का बना लें। इसके बाद आप इसमें दाल या सब्जी कुछ भी छोंक सकते हैं। इसका स्वाद एकदम लाजवाब हो जाएगा।

यह भी पढ़ें सेहत का खजाना है ये कटीला पौधा, डायबिटीज और कब्ज के लिए है रामबाण, लकड़ी का भी हजारों में होता है दाम

Leave a Comment